पति खो चुकी महिला का यौन शोषण,आरोपी एमपी से गिरफ्तार

पति खो चुकी महिला से शादी का वादा कर यौन शोषण करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार किया गया है |

0 107
Wp Channel Join Now

बिलासपुर। पति खो चुकी महिला से शादी का वादा कर यौन शोषण करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार किया गया है |

पुलिस के मुताबिक कोटा थाना इलाके की रहने वाली 35 बरस की पति खो चुकी महिला का एमपी के डोंगरी टोला निवासी प्रमोद सिंह मरावी से जान पहचान थी| दोनों एक दूसरे के करीब आते गये |

फिर आरोपी प्रमोद ने शादी  करने का वादा कर उसके साथ देह संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता से   शादी करने   कहा तो वह उसे   धोखा देकर  फरार हो गया।

इसके बाद  पीड़िता ने  कोटा थाना में  प्रमोद सिंह मरावी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण  का आरोप लगाते शिकायत दर्ज कराई ।  शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने प्रमोद सिंह मरावी को  एमपी से गिरफ्तार कर कोटा थाना लेकर आई। कोटा पुलिस   बलात्कार का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.