मीडिया का धौंस दिखा मुंगेली रेंजर से उगाही मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मीडिया का धौंस दिखाकर मुंगेली के रेंजर से 1 करोड़ 40 लाख की उगाही के  बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 7 माह से फरारी काट रहे  सरताज उर्फ भोला ईरानी की पुलिस तलाश कर रही थी|  

0 71
Wp Channel Join Now

बिलासपुर | मीडिया का धौंस दिखाकर मुंगेली के रेंजर से 1 करोड़ 40 लाख की उगाही के  बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | 7 माह से फरारी काट रहे  सरताज उर्फ भोला ईरानी की पुलिस तलाश कर रही थी|

बताया गया कि बिलासपुर की सरकंडा पुलिस को आरोपी सरताज के शहर आने की सूचना मिली थी। इसी इलाके के ईरानी मोहल्ले में उसका घर है।   अशोकनगर स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे   घेराबंदी कर  पकड़ा गया । फिर उसे मुंगेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

बता दें  मीडिया का धौंस दिखाकर मुंगेली के रेंजर सी आर नेताम से साल भर से अधिक समय से यह वसूली की जा रही थी। आरोपियों की बढती रकम की मांग पर  आख़िरकार परिवार वालों को पता चला और   मामला पुलिस तक जा पहुंचा |
इसके पहले विगत  3 फरवरी को रेंजर से वसूली के लिए मुंगेली पहुंचे एक वेब पोर्टल के संचालक परमवीर सिंह मरहास और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया था | इन दोनों आरोपियों से दो कार, बुलेट मोटरसाइकिल, जेवरात सहित करीब 25 लाख का सामान और 8 लाख रुपए नगद जब्त किए गए थे ।

पूछताछ में इन लोगों ने बताया था कि वसूली के लिए सरताज से ही जानकारी मिली थी | सरताज झाड़ फूंक के लिए रेंजर नेताम के घर आता -जाता था। वे दोनों वसूली का 60 फीसदी सरताज को देते थे। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद से   सरताज फरार था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.