गुरसियां में गोंगपा का हिंसक प्रदर्शन , तोड़फोड़ -आगजनी

ग्राम गुरसियां में  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा)  प्रमुख  और पूर्व विधायक  स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा तोड़ने के मामले में कार्रवाई ने होने से नाराज  उग्र कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आज प्रदर्शन-रैली  हिंसक रूप ले लिया | प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की| बहरहाल समाचार लिखे जाने तक  गुरसियां में स्थिति तनाव पूर्ण थी |

0 47

- Advertisement -

कोरबा| ग्राम गुरसियां में  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा)  प्रमुख  और पूर्व विधायक  स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा तोड़ने के मामले में कार्रवाई ने होने से नाराज  उग्र कार्यकर्ताओं व समर्थकों का आज प्रदर्शन-रैली  हिंसक रूप ले लिया | प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की| बहरहाल समाचार लिखे जाने तक  गुरसियां में स्थिति तनाव पूर्ण थी |

बता दें   छत्तीसगढ के कोरबा जिले  के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम गुरसियां में गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने 10 फरवरी को  स्व हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापित की थी। गत 17 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई थी।  कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम कलेक्टर व एसपी को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया। इसके बाद भी गोंगपा कार्यकर्ता संतुष्ठ नहीं हुए।

कार्यकर्ताओं का आरोप है क पुलिस गुमराह करने के लिए दो युवकों को पकड़ा है, पर अभी तक मास्टर माइंड को नहीं पकड़ा जा रहा। इसके साथ ही 28 फरवर को जनआक्रोश सभा व कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाने की घोषणा कर दी।

- Advertisement -

आज सोमवार को  कोरबा  के अलावा  मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से भी कार्यकर्ता गुरसियां पहुंचने लगे।

इसे भी पढ़ें :

उदयपुर: प्रतिमा तोड़ने का विरोध ,गोंगपा ने दिया धरना

बताया गया की  रैली निकालने के दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने न केवल वाहनों को तोड़ फोड़ करते हुए आग के हवाले किया, बल्कि गांव में निवासरत ऐसे लोगों के दुकान व घर पर भी तोडफोड़ किया, जिन पर  प्रतिमा  तोड़वाने का शक था।  पुलिस द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, पर भीड़ के उग्र होने से स्थिति संभालना मुश्किल हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.