उदयपुर: प्रतिमा तोड़ने का विरोध ,गोंगपा ने दिया धरना

उदयपुर जनपद पंचायत के समक्ष गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी  (गोंगपा)  ने  कोरबा में  पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया |

0 67

- Advertisement -

उदयपुर|  उदयपुर जनपद पंचायत के समक्ष गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी  (गोंगपा)  ने  कोरबा में  पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया |

आज   22 फरवरी  की दोपहर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष बालसाय कोर्राम, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामजीत सिह आरमोर ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूपनाथ सिंह मरावी आदि के नेतृत्व में लोग उदयपुर पहुंचे|

- Advertisement -

उदयपुर जनपद पंचायत के सामने दोपहर ढाई बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन  प्रारंभ किया गया।

प्रदर्शनकारी कोरबा जिले के गुरसिया में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में तथा प्रतिमा तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किए जाने की मांग  कर रहे हैं |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.