chhattisgarh: 6 पैसेंजर ट्रेनें 23 से 25 तक रद्द   

chhattisgarh बिलासपुर रेल मंडल में 23 से 25 जनवरी तक 6 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है.

0 10
Wp Channel Join Now

रायपुर| chhattisgarh बिलासपुर रेल मंडल में 23 से 25 जनवरी तक 6 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है. समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा. 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी.

गर्डर डी-लॉन्चिंग के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 2 गाड़ियां बीच रास्ते ही समाप्त हो जाएगी.

23 और 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.  झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.