नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिल रही है | भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है | पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने-अपने विधानसभा के एक-एक वार्ड में भाजपा को जीता नहीं सके। दोनों ही जगह कांग्रेस  ने बाजी मारी है | केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के प्रभाव वाले इलाके प्रेमनगर में कांग्रेस का परचम लहराया है। 

0 201

- Advertisement -

रायपुर । छत्तीसगढ़ में  नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता मिल रही है | भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है | पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर अपने-अपने विधानसभा के एक-एक वार्ड में भाजपा को जीता नहीं सके। दोनों ही जगह कांग्रेस  ने बाजी मारी है | केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के प्रभाव वाले इलाके प्रेमनगर में कांग्रेस का परचम लहराया है।

बस्तर संभाग के 5 नगर पंचायत कोटा, भोपालपटनम, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर और भैरमगढ़ में कांग्रेस  जीत हासिल कर चुकी है | नगर निगमों में भिलाई चरोदा, बीरगांव और रिसाली में कांग्रेस बढ़त पर  है।

भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। 15 वार्डो में से 12 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ तीन सीट मिली है। भोपालपटनम में कांगेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। वहां की 15 में से 15 सीट कांग्रेस की झोली में आई है।   कोंटा की 15 में से सिर्फ एक सीट भाजपा को मिली है। बाकी 14 सीटें एकतरफा कांग्रेस जीती है।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिली है। यहां के 15 वार्डों में 11 में कांग्रेस, 2 में भाजपा व 2 में निर्दलीय विजयी हुए।

प्रेमनगर नगर पंचायत चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं-विजय प्रत्याशी के नाम आलोक साहू कांग्रेस, श्रीमती कुमारी श्याम कांग्रेस, श्रीमती कयासी उड़के कांग्रेस, धनसिंह बंजारा भाजपा, झम्मन सिंह कांग्रेस, गणेश्वर पच्ची कांग्रेस, राजीव बंसल निर्दलीय, श्रीमती सुखमनिया जगत कांग्रेस, विरेन्द्र जायसवाल भाजपा, श्रीमती उर्मिला देवी साहू कांग्रेस, श्रीमती भद्रासिनी उड़के कांग्रेस, सत्यनारायण उड़के कांग्रेस, कमलेश्वर उड़के कांग्रेस, उजित राम उइके कांग्रेस|

बता दें   केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी यहां डेरा डाले हुए थे। इसके बाद भी मात्र दो ही भाजपा उम्मीदवार जीत पाए ।

बैकुन्ठपुर में भी कांग्रेस आगे चल रही है |

- Advertisement -

बेमेतरा नगर पंचायत में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। 15 वार्डो में से 09 वार्डों में उसका कब्जा हो गया है। भाजपा को सिर्फ पांच सीटें मिली है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

वहीँ भाजपा के लिए खैरागढ़ नगर पालिका की जीत ने तोड़ी मरहम दी है यहाँ  भाजपा के 11 प्रत्याशी जीते हैं जबकि कांग्रेस के 8 और एक निर्दलीय को सफलता मिली है।

रायपुर के बीरगांव नगर निगम में अभी तक आ रहे रुझान से लग रहा है कि कांग्रेस का बहुमत होगा।  यहां आए पहले परिणाम में दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस के शिव साहू विजयी हो गए हैं। वे उरला क्षेत्र से चुने गए हैं। इसके बाद आए दो और वार्ड 7 और 19 के परिणाम में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत गए हैं। कांग्रेस ने यहां और 16 वार्डों में बढ़त बना ली है जबकि भाजपा के प्रत्याशी 9 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी 8 वार्डों में आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ने 4 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है।

बिरगांव के 40 वार्डों में कुल 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के भी 20 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं 46 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

रिसाली भिलाई में कांग्रेस को 8 सीटों पर बढ़त मिली है। जबकि भाजपा का खाता नहीं खुल पाया है। मारो नगर पंचायत में भी कांग्रेस तकरीबन बहुमत की ओर है।

भिलाई चरौदा में भी कांग्रेस को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। यहां 27 वार्ड में कांग्रेस, और 11 में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.