छत्तीसगढ़ की महिला राजस्थान में बिकी, 1 गिरफ्तार 

0 69

- Advertisement -

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले की एक महिला को काम दिलाने के बहाने राजस्थान में बेच दिये जाने का एक और मामला सामने आया है| मामले के आरोपियों में से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार आरोपी फरार हैं| घटना डोंगरगढ़ के तुमडीबोड़ इलाके की है|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी में कुछ दिन पूर्व ही पीड़िता ने अपराध दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी एक महिला  को दुर्ग जिले के खुर्सीपार से गिरफ्तार किया गया है| बाकी चार आरोपी फरार हैं| बाकि की तलाश जारी है|

पुलिस का कहना है कि राजस्थान में काम दिलाने के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर यहां से ले गए थे और वहां उसे बेच दिया गया|

- Advertisement -

बता दें पिछले कुछ बरस से छत्तीसगढ़ के कई कई इलाकों से मानव तस्करी का मामला सामने आया है|  राजनादगांव,   कोंडागांव,  और राजधानी रायपुर में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके है|

सन 2020 में नवंबर महीने में डोंगरगढ़ में मानव तस्करी का मामला सामने आया था, जिसमें 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है|

इस मामले में एक शादीशुदा महिला को हरियाणा ले जाकर बेच दिया गया था और उसकी शादी भी करा दी गई थी| राजनांदगांव एएसपी कविलाश टंडन के मुताबिक डोंगरगढ़ के इस मामले में पूरे 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है| पुलिस की कार्रवाई जारी है|

मानव तस्करी का एक बड़ा मामला बस्तर के कोंडागांव जिले से हाल ही में 2 माह पहले सामने आया था| मेरिज ब्यूरो की आड़ में दो युवतियों को एम पी के गुना में बेच दिया गया था| पुलिस ने मामले में  मेरिज ब्यूरो संचालिका समेत  5 को गिरफ्तार किया था| साथ ही दोनों नाबालिग युवतियों को बरामद भी कर लिया गया था|

Leave A Reply

Your email address will not be published.