फूड प्वाइजनिंग से ITBP के 26 जवान बीमार

छत्तीसगढ़ के  राजनांदगांव में  ITBP के  26 जवानों को फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया,  जवानों को कल  21 सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था । परसों नॉनवेज खाने के बाद उनको तकलीफ शुरू हुई। सभी की स्थिति ठीक है।

0 35
Wp Channel Join Now

राजनांदगांव|  छत्तीसगढ़ के  राजनांदगांव में  ITBP के  26 जवानों को फूड प्वाइजनिंग होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया,  जवानों को कल 21  सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था  । परसों नॉनवेज खाने के बाद उनको तकलीफ शुरू हुई। सभी की स्थिति ठीक है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने फ़ूड पॉयजनिंग से पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है |

मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव जिले खैरागढ़ मलैदा स्थित   ITBPकी 40-D कंपनी के बेसकैम्प से नक्सल ऑपरेशन के बाद गुरुवार को लौटे जवानों ने मेस में भोजन किया । इसके कुछ घंटों बाद एकाएक जवानों को पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत सामने आई।

गुरुवार देर रात    ITBP के 21 जवानों को  खैरागढ़ अस्पताल लाया गया । उधर आज शुक्रवार सुबह 5 और जवानों को  खैरागढ़ में दाखिल किया गया है। इस तरह कुल 26 का इलाज चल रहा है। वहीँ  खैरागढ़ से चिकित्सकों की एक टीम कैम्प में भी भेजी गई है।

सूत्रों  के मुताबिक  गश्त से लौटने के बाद परोसे गए भोजन में पनीर और चिकन  था जिसे जवानों ने खाया था। बहरहाल बीमार  ITBP जवानों की स्थिति अब सामान्य हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.