मजदूरी न देने से नाराज नौकर ने साथी के संग कर दी थी किसान दंपत्ति की हत्या ,दोनों गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के घुमका  करेला गांव के सलोनी खार स्थित फार्म हाउस में हरियाणा के किसान दंपत्ति की जघन्य हत्या मजदूरी न देने से नाराज नौकर ने साथी के साथ मिलकर की थी |

0 49
Wp Channel Join Now

राजनांदगांव | राजनांदगांव जिले के घुमका  करेला गांव के सलोनी खार स्थित फार्म हाउस में हरियाणा के किसान दंपत्ति की जघन्य हत्या मजदूरी न देने से नाराज नौकर  ने साथी के साथ मिलकर की थी | घटना के 30 घंटे बाद पुलिस ने महेन्द्र यादव और उईके नामक दो आरोपियों को   गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया |आरोपियों के पास से  सामान भी बरामद किए गए हैं।

बता दें  घुमका  करेला गांव के सलोनी खार स्थित फार्म हाउस में हरियाणा के किसान दंपत्ति   महावीर जाट और मिनाक्षी   की निर्मम हत्या कर दी। महावीर जाट और पत्नी मिनाक्षी जाट के सिर पर वजनदार वस्तु से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

27 अक्टूबर की रात की शाम को दंपत्ति को देखा गया था। उसके बाद से 28 तारीख की सुबह जब खेतीहर मजदूर पहुंचे, तो घर में ताला लटका दिखा। इसके बाद फार्म हाउस के मालिक वाणीराव देशमुख को जानकारी दी गई। घुमका पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के भीतर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। दोनों का शव खून से लथपथ मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरे घटना की तफ्तीश शुरू की। महेन्द्र यादव और उईके ने पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल कर लिया है।

बता दें दंपत्ति मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले हैं। वाणीराव देशमुख से खेत को किराये में लेकर किसानी कर रहे थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.