भिलाई-चरोदा कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा नगर के  हथखोज से कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की बीती रात हत्या कर दी गई।   हथखोज के  स्कूल के पीछे सूरज बंछोर गंभीर हालत में पड़े मिले|

0 48
Wp Channel Join Now

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा नगर के  हथखोज से कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की बीती रात हत्या कर दी गई।   हथखोज के  स्कूल के पीछे सूरज बंछोर गंभीर हालत में पड़े मिले थे ।

परिजन उन्हें  अस्पताल लेकर हए  जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | पुलिस पूछताछ जारी है  हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्रारम्भिक जानकारी में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।  दो दिन पहले  सूरज  का किसी के साथ विवाद होने की चर्चा चल रही है।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं, फिलहाल आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज बंछोर नशे का आदी था।   घटनास्थल के आसपास  वह  जुआ खिला रहा था, जिसके बाद यह घटना  हुई ।  पुलिस को सूचना दिए  बगैर  वे  लोग जो पार्षद को अस्पताल ले गए थे, उन्हें  हिरासत में  लेकर पूछताछ जारी है |

पुलिस सूत्रों के मुताबिक  सूरज के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला व पीठ में गोली मारी गई है। घटनास्थल पर जुआ खिलाने व शराब सेवन के सबूत मिले हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.