BSP कर्मी ने Girls Hostel में लगा रखा था ख़ुफ़िया कैमरा

दुर्ग में गर्ल्स हॉस्टल संचालित करने वाले  BSP  कर्मी  ने कमरों में ख़ुफ़िया कैमरा लगा रखा था | वह रहने वाली छात्राओं की तस्वीरें /वीडियो अपने मोबाईल पर देखा करता था | मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है |

0 330

- Advertisement -

दुर्ग| दुर्ग में Girls Hostel संचालित करने वाले  BSP  कर्मी  ने कमरों में ख़ुफ़िया कैमरा लगा रखा था | वह रहने वाली छात्राओं की तस्वीरें /वीडियो अपने मोबाईल पर देखा करता था | मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है |

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र के आशीष नगर में BSP  कर्मी फगन लाल पवार अपने मकान में Girls Hostel सन्चालित करता है। वह स्वयं सेक्टर 5 में रहता है।

Girls Hostel के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने  मोबाइल पर कमरे में रह रही लड़कियों की गतिविधियों  को देखा करता था। इस  हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।

Girls Hostel की छात्राओं  को जब शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। तब  उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो मामला सामने आ गया |

- Advertisement -

उन्होंने संचालक पर खूब नाराजगी जताई  और उससे डीबीआर मांगा| उसके नहीं देने पर छात्राओं  ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई|

इसे भी पढ़ें:

नहाती भाभी का वीडियो बना रेप ,जेल दाखिल

पुलिस ने BSP कर्मी फगन लाल पवार के खिलाफ मामला दर्ज किया।  Girls Hostel जाकर  तलाशी ली  | कमरों से सीसीटीवी कैमरे और उनका डीबीआर जब्त किया।

पुलिस के मुताबिक डीवीआर में  11 दिन का स्टोरेज मिला है। आरोपी से पूछताछ जारी  है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.