छत्तीसगढ़ : आंध्रप्रदेश में की चोरी, 6.400 ग्राम सोने के साथ कवर्धा में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पुलिस ने 6.400 ग्राम सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है | जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ रुपयों से अधिक बताई जा रही है। कवर्धा  कैलाशनगर  निवासी इस युवक ने आंध्रप्रदेश के विजयनगर के एक दूकान में चोरी की थी |

0 119

- Advertisement -

कवर्धा| छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की पुलिस ने 6.400 ग्राम सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है | जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ रुपयों से अधिक बताई जा रही है। कवर्धा  कैलाशनगर  निवासी इस युवक ने आंध्रप्रदेश के विजयनगर के एक दूकान में चोरी की थी |

आईजी ओपी पॉल ने मीडिया को यह जानकारी दी | उन्होंने बताया कवर्धा कैलाशनगर  निवासी  लोकेश श्रीवास नामक युवक ने युवक ने आंध्रप्रदेश के विजयनगर की एक ज्वेलरी दूकान से  ये जेवरात उड़ाया था |

- Advertisement -

चोरी करने के बाद वह यहाँ आकर छिप गया था | इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसके ठिकाने पर छापा मारा गया | उसके कब्जे से 6.400 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किये गए | जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ रुपयों से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोकेश श्रीवास 2006 से चोरी के कई वारदात में शामिल रहा | उसे वर्ष । 2019 में साल भर के लिए जिला बदर  भी किया जा चुका है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.