विवाहिता की फंदे में मिली लाश

लोटस सिटी में मंगलवार रात एक विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली | विवाहिता के मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पति ने इसे खुदकुशी कहा है | पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों  में विवाद होता रहता था।  

0 111
Wp Channel Join Now

भिलाई | लोटस सिटी में मंगलवार रात एक विवाहिता की लाश फंदे पर लटकी मिली | विवाहिता के मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है जबकि पति ने इसे खुदकुशी कहा है | पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों  में विवाद होता रहता था।

कुम्हारी पुलिस के मुताबिक  लोटस सिटी निवासी 26 वर्षीय नेहा  नामक महिला की 3 बरस पहले साल 2018 में शादी हुई थी। नेहा के पति ओम प्रकाश केसरी ने पुलिस को बताया कि नेहा ने रस्सी से फंदा लगा खुदकुशी कर ली है। उसने और उसके बड़े भाई राज केशरी ने शव को नीचे उतारा।

इधर नेहा के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आखिरी बार ससुराल आने के पहले पति ने नेहा को पांच महीने के लिए मायके में छोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक पति के प्रेम प्रसंग को लेकर दंपत्ति में विवाद होता था। संदेह है कि शादी के पहले से यह चल रहा था।
नेहा का  पति एक निजी अस्पताल  में  नौकरी करता है।   करीब डेढ़ महीने पहले ही नेहा मायके से ससुराल आई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.