प्रेमी के साथ घूम रही विवाहिता से सिपाही ने किया बलात्कार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके में प्रेमी के साथ घूमने निकली विवाहिता ने एक सिपाही पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज  कराई है |  पुलिस ने आरोपी सिपाही को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है|

0 218
Wp Channel Join Now

 

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना इलाके में प्रेमी के साथ घूमने निकली विवाहिता ने एक सिपाही पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज  कराई है |  पुलिस ने आरोपी सिपाही को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है|

मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को उक्त विवाहिता जो दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी।  रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ वह  कचांदुर भाठा मैदान में थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का सिपाही तिलक बंछोर अपने दो साथियों मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ वहां पहुंच गया।

विवाहिता के मुताबिक उक्त सिपाही उसे और उसके प्रेमी को रोक कर डराने-धमकाने लगा।  विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया। इस दौरान सिपाही के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे।

आज सोमवार को पीड़ित विवाहिता  जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.