दहशत फैला सरायपाली से लौटे हाथियों ने बुजुर्ग महिला को कुचल मारा

0 82

- Advertisement -

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली में दहशत फ़ैलाने के बाद लौटी शावक संग लौटी मादा हाथी ने बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के कोसीर में एक बुजुर्ग  महिला को कुचलकर मार डाला| इधर जांजगीर जिले में पहली बार हाथियों के घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जांजगीर जिले के मरघट्‌टी गांव में शुक्रवार सुबह से हाथियों का उत्पात जारी है। अपने बच्चे के साथ पहुंची मादा हाथी ने पहले कोसीर में एक वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला है। अब खेत और बाड़ी की फसलों को चौपट करने में लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह दोनों वही हाथी हैं, जिन्होंने दो दिन पहले महासमुंद के सराईपाली शहर में उत्पात मचाया था। मादा हाथी अपने बच्चे को लेकर सारगंढ़ से रातभर में करीब 25 किमी का सफर तय कर नदी पार गांव में पहुंचे।

इस दौरान हाथियों से कोसीर के नजदीक वृद्ध महिला का सामना हो गया। महिला पर हमला कर हाथी आगे की ओर बढ़ गए। ग्रामीणों ने वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

इसके बाद ये दोनों हाथी मरघट्‌टी ग्राम पंचायत भवन के नजदीक पहुंच गए।

जांजगीर और रायगढ़ मंडल की टीम भी पहुंच गई है।  ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों ने गांव के   खेत और बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया है।

वन विभाग की ओर से हाथियों के रूट पर पड़ने वाले अन्य गांवों में मुनादी करा कर सतर्क किया जा रहा है।

रायगढ़ डीएफओ प्रणय मिश्रा ने बताया कि हाथियों को बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों हाथी रात में सारंगढ़ रेग्यूलर और गोमर्डा सेंचुरी के बार्डर पर थे। वे सराईपाली से सारंगढ़ पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.