नीलांचल द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, सम्पत ने किया शुभारंभ

नीलांचल सेवा समिति ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है| नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस निःशुल्क एंबुलेंस को  नीलांचल झंडा दिखाकर रवाना किया |

0 237

- Advertisement -

पिथौरा। नीलांचल सेवा समिति ने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया है| नीलांचल के संस्थापक सम्पत अग्रवाल ने इस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस निःशुल्क एंबुलेंस को  नीलांचल झंडा दिखाकर रवाना किया |

बसना के शहीद वीरनारायण सिंह चौक में इसके पहले श्री अग्रवाल ने बसना विधानसभा के समस्त सेक्टर प्रभारियों के साथ पूजा-अर्चना की |

इस  सम्बन्ध में सम्पत अग्रवाल ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करने के लिए बसना विधानसभा क्षेत्र मे 18 सेक्टर कार्यालय का शुभारंभ किया गया है|

क्षेत्र के अति गंभीर, दुर्घटनाग्रस्त एवं नीलांचल के पंजीकृत सदस्यों को  प्राथमिकता से निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।

ज्ञात हो कि बसना विधानसभा में नीलांचल के कोई 80 हजार सदस्य बन चुके है जिन्हें निःशुल्क एम्बुलेंस का सीधा लाभ मिल सकेगा।

- Advertisement -

बसना विधान सभा: रूपकुमारी चौधरी के लिए सम्पत एक चुनौती !

इसके अलावा इमरजेंसी के समय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति निःशुल्क एम्बुलेंस के लिए नीलांचल सहायता केंद्र के प्रभारी शीत गुप्ता 9893323348, प्रकाश सिन्हा 96857 01009, 9343257225, कामेश बंजारा 79997 40671, आकाश सिन्हा 8319947857 समेत प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी सह प्रभारियों से संपर्क कर सकता है |

यह भी पढ़ें :

नीलांचल का विस्तार ,संपत ने विक्की,स्वप्निल को दी ज़िम्मेदारी 

सहायता केंद्र प्रभारी प्रकाश सिन्हा ने बताया कि  एम्बुलेंस मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने का कार्य करेगी। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी।  सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार मास्क और सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरणों से सुसज्जित होगी।

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, नव निर्वाचित पार्षद शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार प्रकाश सिन्हा, सेक्टर प्रभारी सतप्रीत सिंह सलूजा, कामेश बंजारा, उपेंद्र साव, सोनू छाबड़ा, चमरा स्वर्णकार, किरन पटेल, खोलबाहरा निराला, संतलाल नायक, प्रमोद प्रधान, कन्हैया प्रधान, विरेन्द्र प्रधान, सतीश प्रधान, उत्तर पटेल,  जतीन ठक्कर, आकाश सिन्हा,  विकास वाधवा, लोकनाथ साव, शोभित मांझी, पदुम साहू, टीकेश्वर सिदार, मोनिका मैथ्यू, तेजश्वरी पाण्डेय, हरजिंदर सिंह, रविलाल चौहान, शिशुपाल प्रधान, तुलाराम नायक, रामकुमार सोनी, देशराज दास, जीवन दास, सुकदेव वैष्णव, महेश सिंघी समेत नगरवासी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.