तेंदुओं की लाश मिली, एक का पंजा कटा मिला

0 260

- Advertisement -

महासमुन्द|  वन परिक्षेत्र बागबाहरा के आमकोनी सर्किल के जंगल में आज सुबह दो तेंदुओं की लाश मिली,  शिकारियों  ने  एक तेंदुआ के पंजे  काट कर  ले गए है ।

इधर विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ शिकार कांड में आरोपियों तक पहुचने के लिए वन विभाग द्वारा ग्राम के तीन ग्रामीणों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।परन्तु इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मामले का खुलासा नही हो पाया था।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के   बोडराबांधा जंगल कक्ष क्रमांक 99 मे 2 तेंदुओं के शिकार का मामला सामने आया है।वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए की मौत का कारण जहर सेवन बताया जा रहा है।शनिवार की प्रातः जंगल गए कुछ ग्रामीणों ने जंगल में मृत पड़े दो तेंदुओं की सूचना वन विभाग बागबाहरा को दी।सूचना मिलते ही रेंजर अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुच गए थे।ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उक्त तेन्दुवों के शव सड़ रहे थे जिससे इनके तीन से चार दिन पूर्व मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

- Advertisement -

मृत मिले तेंदुए के चारो पैर कटे हुए  है।जिसे देख कर पूरा मामला वन्य प्राणियों के शिकार से जुड़ा लग रहा है।घटना की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है।जिससे स्थानीय वन अफसरों को आरोपियों तक पहुचने में मदद मिल सके।

जंगल मे तीन चार दिनों से हिंसक एवम संरक्षित वन्य प्राणी तेंदुआ के शव वन विभाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नही दिखना इस बात का प्रमाण है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन अफसर वनो की सुरक्षा हेतु गस्त नही करते जिसके कारण दो तेन्दुवों के शिकार के बाद भी विभाग को जानकारी तब मिलती है जब शिकार के शव सड़ रहे होते है।वन्य प्राणी बचाओ समिति ने वन्य प्राणियों के शिकार के जिम्मेदार बागबाहरा वन अधिकारियों को मानते हुए इन पर कार्यवाही की मांग की है।

महासमुन्द वन मंडल के तहत वन्य प्राणियों के बेतहासा शिकार हो रहे है।जिले के लगभग सभी परिक्षेत्र में चीतल सांभर,जंगली सुअर आदि के शिकार तो आम बात हो गयी है जीले के पिथौरा परिक्षेत्र में भी एक हाथी की शिकारियों के करंट युक्त तार में फंस कर मौत हो चुकी है इसके बावजूद जिले के वन अफसर कोई ठोस कार्यवाही करने की बजाय मात्र दौरा ही कर अपना समय नष्ट करते दिख रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.