सराफा दूकान से अंगूठी पार करने वाले ओडिशा के 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में  केरेगांव थाना इलाके के  ग्राम कुकरेल में सराफा दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है | ये छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सीमा से सटे ओडिशा के खरियार रोड के निवासी हैं |

0 35
Wp Channel Join Now

धमतरी।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में  केरेगांव थाना इलाके के  ग्राम कुकरेल में सराफा दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है | ये छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सीमा से सटे ओडिशा के खरियार रोड के निवासी हैं | इनसे चोरी के जेवर  बरामद किये गये हैं |

कुकरेल  सराफा दुकान के मालिक  मनोज कुमार जैन ने 5 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करी थी कि दो अज्ञात आरोपियों ने बातों में उलझाकर एक डिब्बे में भरी सोने की 11 अंगूठी पार कर दी थी।

थाना प्रभारी केरेगांव एवं साइबर प्रभारी ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर पतासाजी की। मुखबिर सूचना के आधार पर ओडिशा निवासी सादिक उर्फ हसन खान एवं वसीम अली  से अलग-अलग  पूछताछ की गई। इससे चोरी का खुलासा हुआ। दोनों ने सुनियोजित ढंग से बातों में उलझाकर ज्वैलर्स दुकान में सोने की 11 अंगूठियां चोरी करना एवं उसे आपस में बंटवारा करना स्वीकार किया।

सादिक उर्फ हसन अली पिता रसीद अली   निवास खरियार रोड, पटेल नगर नूरानी चौक  जिला नुआपाड़ा और वसीम अली पिता लाला अली   धोबी पारा वार्ड नंबर 13 खरियार रोड,  को  जिला नुआपाड़ा ओडिशा  को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपी सादिक अली उर्फ हसन से 6 सोने की अंगूठियां एवं आरोपी वसीम खान से पांच सोने की अंगूठियां, कुल 11 सोने की अंगूठियां कीमती 1.24 लाख रुपये  जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.