पिथौरा में जलेगा रावण का 40 फ़ीट ऊंचा पुतला ,आतिशबाजी

कोविड बंदिशों से ढील मिलते ही इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है।दशहरा के दिन रावनभाठा मैदान में रावण का 40 फ़ीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा

0 328
Wp Channel Join Now

पिथौरा| कोविड बंदिशों से ढील मिलते ही इस वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया है।दशहरा के दिन रावनभाठा मैदान में रावण का 40 फ़ीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा।इसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित है।

नगर में इस वर्ष नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के नेतृत्व में दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो गयी है।इस वर्ष पूर्व के वर्षों की तरह 40 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा।

इस बार भी नगर के दो युवा कलाकार आकाश यादव एवम प्रकाश यादव द्वारा बनाया जा रहा है।इसके अलावा नगर पंचायत के कर्मी श्याम तिवारी पार्षद टेकु साहू एवम तरुण पांडेय भी लगातार तैयारी में जुटे है।

रात में दुकालू यादव नाईट
कल दशहरा के दिन रामलीला के बाद छत्तीसगढ़ी भजन सम्राट दुकालू यादव का कार्यक्रम रात 10 बजे से प्रारम्भ होगा। 2 वर्षों बाद हो रहे सार्वजनिक कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटना तय माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.