पिथौरा में घर पर खड़ी कार का शीशा तोड़ 9.20 लाख की उठाईगिरी

महासमुंद जिले के पिथौरा शहर से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद मे आज बुधवार की दोपहर घर के भीतर खड़ी कार मे रखे कोई 9 लाख से अधिक रुपये की उठाईगिरी हो गयी।

0 1,458
Wp Channel Join Now

पिथौरा| महासमुंद जिले के पिथौरा शहर से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद मे आज बुधवार की दोपहर घर के भीतर खड़ी कार मे रखे कोई 9 लाख से अधिक रुपये की उठाईगिरी हो गयी। घटना की सूचना के बाद एसपी महासमुंद भी मौके पर पहुँच गये हैं | पिथौरा पुलिस घटनास्थल में  जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कौड़िया के समीप स्थित राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी धान का भुगतान करने बैंक से  9 लाख 20 हजार रुपये निकाल कर अपनी कार घर के अंदर ही खड़ी किया था और खुद अपने कमरे में गया था।

महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला पिथौरा मौके पर पहुँचे

इस दौरान अज्ञात उठाईगीर ने कार का शीशा तोड़ कर पूरे रुपये निकाल कर भाग निकला।घटना की जानकारी मिलते ही चितरंजन ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी ।सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.