बारनवापारा अभ्यारण्य में उत्पात मचाने वाले 8 आरक्षक रक्षित केन्द्र अटैच
बारनवापारा अभ्यारण्य में नशे में धुत होकर उत्पात मचाने और दुर्व्यवहार करने वाले 8 आरक्षक को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में अटेच कर दिया गया है |
Wp Channel
Join Now
रायपुर | बारनवापारा अभ्यारण्य में नशे में धुत होकर उत्पात मचाने और दुर्व्यवहार करने वाले 8 आरक्षक को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार में अटेच कर दिया गया है | पुलिस उप महानिरीक्षक, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने यह कार्रवाई करते हुए तथ्यों की जांच हेतु अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है | वे 7 दिनों में अपने रिपोर्ट पेश करेंगे |
बता दें deshdigital ने बारनवापारा अभ्यारण्य में नशे में धुत पुलिस आरक्षकों के उत्पात की खबर को आज ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था | प्रकाशन के कुछ ही घंटों बाद यह कार्रवाई सामने आई |
बारनवापारा अभ्यारण्य में नशे में धुत पुलिस आरक्षकों का उत्पात

दिनांक 30.01.2022 को डोंगपहरी वॉचटावर में 12-14 लोग अवैधानिक रूप से शराब सेवन कर एवं तेज आवाज में गाना बजाना का कार्य कर रहे थे, जिसे बारनवापारा अभ्यारण्य के ड्राईवर एवं गाईड के द्वारा मना करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने एवं परिसर रक्षी बारनवापारा परिक्षेत्र सहायक से भी दुर्व्यवहार किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुआ है।