कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल लेकर जनता के साथ किया विश्वासघातः सरोज पांडेय

2023 में भारतीय जनता पार्टी अगर प्रदेश में सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी। फिलहाल भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान से यही बात साफ हो रही है। उन्होंने दुर्ग में मीडिया से चर्चा में कहा है कि अगर भाजपा दोबारा से सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी, ऐसा कोई वादा भाजपा का नहीं है।

0 158
Wp Channel Join Now

रायपुर। 2023 में भारतीय जनता पार्टी अगर प्रदेश में सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी। फिलहाल भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान से यही बात साफ हो रही है। उन्होंने दुर्ग में मीडिया से चर्चा में कहा है कि अगर भाजपा दोबारा से सत्ता में आती है तो शराबबंदी नहीं करेगी, ऐसा कोई वादा भाजपा का नहीं है।

मगर कांग्रेस ने ये वादा करके जनता के साथ विश्वासघात किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- हमने शराब बंदी का पहले भी कोई वादा नहीं किया था… अब भी नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय में शराबबंदी करेंगे ये नहीं कह रहे हम। मगर कांग्रेस पार्टी ने गंगाजल हाथ में लेकर वादा किया और जनता के साथ विश्वासघात किया। अब महिलाओं ने पल्लू में गांठ बांध ली है कि वो प्रदेश में भाजपा की सरकार वापस लाएंगी और कांग्रेस को बाहर करेंगी।

 कांग्रेस ने सत्ता में 4 साल पूरे कर लिए हैं, सांसद सरोज पांडे ने कहा कि इन 4 सालों में कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोला है, महिलाओं पर अत्याचार के आंकड़े बताते हैं कि कैसे अपराध बढ़ा है। इन दिनों सरोज पांडे प्रदेश में लगातार दौरे कर रही हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करते हुए भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.