झलप और सिघनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर

महासमुंद जिला अंतर्गत टोल प्लाजा झलप और सिघनपुर  के  कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलम बंद बेमुद्दत  हड़ताल  पर चले गये हैं | बसना पुलिस  धरनास्थल पहुँच कर बात कर रही है |

0 147

बसना|  महासमुंद जिला अंतर्गत टोल प्लाजा झलप और सिघनपुर  के  कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कलम बंद बेमुद्दत  हड़ताल  पर चले गये हैं | बसना पुलिस  धरनास्थल पहुँच कर बात कर रही है |

टोल प्लाजा  के कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने वेतन बढाने की मांग गत दिनों की थी | इसके बाद टोल प्लाजा के अधिकारियों ने मांगकर्ता स्थानीय कर्मचारियों का स्थानांतरण आंध्रप्रदेश कर दिया| कम वेतन में वहाँ जाकर काम करना संभव नहीं है |

कर्मचारियों की मांग है स्थानांतरण रद्द कर इन कर्मचारियों को अपने ही क्षेत्र के टोल प्लाजा में पूर्व की तरह काम करने दिया | उन्हें ESIC  का लाभ दिया जाये|   सभी दैनिक भोगी कर्मचारियों को कंपनी फिर से काम पर रखे |

इन कर्मचारियों की संरक्षक नेत्री अनामिका पाल का कहना है कि 60 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है , इन कर्मचारियों का तबादला रद्द किया जाये और यहीं क़ाम पर रखा जाये | जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक यह प्रदर्शन चलता  रहेगा |

देखे vidio

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.