पिथौरा श्री हरकिशन मेमोरियल स्कूल में निशुल्क नवोदय मॉक टेस्ट 26 मार्च से

पिथौरा के श्री हरकिशन मेमोरियल स्कूल में अंचल के विद्यार्थियों हेतु विशेष निशुल्क नवोदय मॉक टेस्ट की पहल की जा रही है।

0 338
Wp Channel Join Now

पिथौरा| पिथौरा के श्री हरकिशन मेमोरियल स्कूल में अंचल के विद्यार्थियों हेतु विशेष निशुल्क नवोदय मॉक टेस्ट की पहल की जा रही है। जिसके तहत  क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थियों हेतु फ्री मॉक टेस्ट आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 30 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन में परीक्षा में बैठने वाले हैं।

इस कार्य हेतु संस्था के प्राचार्य सतपाल सिंह गिल के द्वारा नवोदय की तैयारी हेतु प्रत्येक शनिवार एवं रविवार बच्चो का निःशुल्क प्रति सप्ताह मॉक टेस्ट लिया जाएगा। सतपाल सिंह गिल इसी तरह से  विगत 11 वर्षों से ग्राम घोडारी महासमुंद स्थित आइडियल कन्वेंट स्कूल में अपनी टीम के साथ विशेष तैयारी करवाते हैं |

प्रतिवर्ष वहां से बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय,जवाहर उत्कर्ष व सैनिक स्कूल हेतु होता है। विद्यालय के द्वारा इस अंचल के सभी विद्यार्थियों हेतु दिनांक 26 मार्च 2022 से प्रति शनिवार एवं रविवार को डाउट क्लीयरिंग क्लास व टेस्ट का निशुल्क आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य चालू है| उन्होंनें पालकों से अपील है कि सभी बच्चों के इस अवसर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.