गांजा तस्करी करता पत्रकार 3 साथियों समेत गिरफ्तार

महासमुन्द जिले के ओडिशा  सीमा पर स्थित सिंघोडा पुलिस द्वारा पत्रकारिता का धौंस दिखाकर गांजा तस्करी करते कथित पत्रकार के साथ 03 अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग जिले का निवासी हैं|

0 139

- Advertisement -

सरायपाली| महासमुन्द जिले के ओडिशा  सीमा पर स्थित सिंघोडा पुलिस द्वारा पत्रकारिता का धौंस दिखाकर गांजा तस्करी करते कथित पत्रकार के साथ 03 अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंघोडा पुलिस के आरक्षक सुशांत बेहरा   19.05.2021 को अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में डियुटी पर तैनात थे।इस बीच बेहरा ने थाना में फोन कर सूचना दी कि एक भूरे रंग की सेन्ट्रो कार ओडिशा की ओर से तेजी से सरायपाली की ओर जा रही है। रोकने का प्रयास करने के बाद भी नही रूका|

सूचना पर एन0एच0 53 रोड रियाज ढाबा के सामने नाकाबंदी कर ओडिशा  की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था उसी दौरान एक भूरे रंग की होण्डाई सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 07 9877ओडिशा की ओर से आई जिसे रोका गया|

वाहन में चार व्यक्ति सवार मिले पुछताछ पर कार में सवार एक व्यक्ति के द्वारा अपने आप को दबंग दुनिया का पत्रकार बताते हुये पुलिस पार्टी के साथ बहस करने लगा। पुलिस पार्टी के द्वारा वाहन की तलाशी देने कहने पर पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुयी पुलिस पार्टी के साथ उलझने लगा |

- Advertisement -

पुलिस पार्टी के द्वारा समझाईश देकर वाहन की तलाशी ली गयी। वाहन के आगे पीछे प्रेस लिखा हुआ मिला। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर 50 पैकेटों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 50 किलो कीमत 05 लाख रूपये रखा मिला। एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों  को  गिरफ्तार  किया गया|

उक्त मामले में आरोपी रजनीश पाण्डे पिता मुन्नालाल पाण्डे उम्र 32 साल साकिन सेक्टर 11 वार्ड नंबर 32 1/F गली नंबर 52 जोन 2 खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (कथित पत्रकार दबंग दुनिया), धनानंद बेहरा पिता पानु बेहरा उम्र 29 साल साकिन सेक्टर 11 वार्ड नंबर 36, 5/F गली नंबर 20 जोन 1 खुर्सीपार भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग, धनंजय श्रीवास्तव पिता स्व0 अनिरूध्द कुमार श्रीवास्तव उम्र 46 साल साकिन BMY हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरौदा क्वाटर नंबर 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग,
विनोद महोबिया पिता स्व0 भुरेलाल महोबिया उम्र 47 साल साकिन BMY हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरौदा क्वाटर नंबर 03 थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर इनके पास से 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 5,00000 रूपये,एक भुरा रंग की होण्डाई सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 07 9877 कीमती 100000 रूपये,नगदी रकम 2100 रूपये, 04 नग मोबाईल कीमती 5500 रूपये,कुल 60,7600 रूपये जब्त  किये गए।

यह रही टीम

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, प्र0आर0 नवीन भोई एवं थाना सिंघोडा स्टाफ के टीम द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.