पिथौरा क्षेत्र में होली शांति पूर्वक मनी, थानेश्वर महादेव मंदिर में हल्दी से होली

पिथौरा क्षेत्र में इस वर्ष होली पर्व धूमधाम से परन्तु शांति पूर्वक मनाया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नही है। इस बार की होली में नगर पंचायत द्वारा आम नगरवासियों के लिए भी फाग गीत का आयोजन किया था।

0 142
Wp Channel Join Now

पिथौरा | पिथौरा क्षेत्र में इस वर्ष होली पर्व धूमधाम से परन्तु शांति पूर्वक मनाया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नही है। इस बार की होली में नगर पंचायत द्वारा आम नगरवासियों के लिए भी फाग गीत का आयोजन किया था।जिसका  लोगों ने जमकर आनन्द लिया।

स्थानीय नगर पंचायत में सार्वजनिक तौर पर फाग गीत का आयोजन किया गया।फाग गीत के साथ ठंडाई की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के आयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव थे। नगाड़ा की धुन पर भारी उत्साह के बीच फाग गीत चलते रहे।वरिष्ठ कर्मचारी नेता उमेश दीक्षित द्वारा उत्साह में गाये गए फाग गीत ने शमा बांध दिया।

 हल्दी से खेली गई होली

इधर थानेश्वर महादेव मंदिर में इस बार कच्ची हल्दी से होली के रंग बना कर होली खेली गई।इसके पूर्व भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर ठंडाई बना कर वितरण की गई।यहाँ दोपहर बाद तक भजन एवम फाग गीत के साथ होली पर्व मनाया गया।

 होलिका दहन में महिलाएं आगे आईं

इस वर्ष नगर में होलिका दहन के समय अश्लील नारे गीत एवम अंत हरकतों पर पूरी तरह रोक लग गयी।इस प्रतिनिधि ने नगर में जलाई जाने वाली कोई दर्जन भर होलीका दहन स्थल का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर युवाओं से अधिक संख्या में महिलाएं एवम युवतियां दिखाई दी।जिसका सीधा असर यह हुआ कि किसी भी होलिका दहन में अश्लील हरकतें या नारेबाजी नही हो पाई और सब शांति से निपट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.