छत्तीसगढ़ में कोरोना : आज शुक्रवार को 12 नए मरीज, 21 जिलों में कोई मामला नहीं

आज से ठीक 2 बरस पहले 18 मार्च 2020 को छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना मरीज रायपुर में मिला था| आज  ठीक 2 बरस बाद 18 मार्च 2022 को पूरे छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना मरीज मिले |

0 67

- Advertisement -

रायपुर | आज से ठीक 2 बरस पहले 18 मार्च 2020 को छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना मरीज रायपुर में मिला था| आज  ठीक 2 बरस बाद 18 मार्च 2022 को पूरे छत्तीसगढ़ में 12 नए कोरोना मरीज मिले | जहाँ आज किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई वहीँ 31 स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में  आज 1627 नमूनों की जाँच की गई | जिसमें 12 मरीज सामने आये | सबसे ज्यादा 3-3 मरीज रायपुर और बिलासपुर में सामने आये |

प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया , जबकि 7 जिलों में 1 से 5 के बीच मामले सामने आये |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.