साँकरा में IPL क्रिकेट सट्टा, 2 गिरफ्तार

महासमुंद जिले की  साँकरा जोंक पुलिस ने इलाके में दो अलग-अलग जगह IPL क्रिकेट  में सट्टा दांव लगाते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से सट्टा पट्टी, नगदी रकम व मोबाईल बरामद किया गया है ।

0 124
Wp Channel Join Now

महासमुंद। महासमुंद जिले की  साँकरा जोंक पुलिस ने इलाके में दो अलग-अलग जगह IPL क्रिकेट  में सट्टा दांव लगाते 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से सट्टा पट्टी, नगदी रकम व मोबाईल बरामद किया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक कल 3 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर साँकरा जोंक पुलिस ने अपना होटल के सामने सांकरा जोंक से परसराम यादव पिता पीताम्बर यादव  साकिन बस स्टैण्ड सांकरा थाना सांकरा के कब्जे से2230 रुपये नगदी रकम ,28000 का सट्टा पट्टी, व 3000 करीबन का एक मोबाईल बरामद।

इसी तरह भगत देवरी ओवर ब्रिज के नीचे से हीराराम चौहान पिता पुरन चौहान  साकिन भैरवपुर थाना सांकरा जोंक के कब्जे से 4720 रुपये नगदी रकम, 33000 रुपये का सट्टा- पट्टी, 5000 रुपये का मोबाईल  बरामद किया गया ।

उपरोक्त दोनों आरोपी  चैन्नई सुपर किंग व पंजाब के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में रुपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा  जुआ खेलते पाये जाने पर थाना सांकरा में   जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

यह रही टीम

थाना प्रभारी  सांकरा निरीक्षक वीणा यादव के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार साहू, प्रधान आरक्षक योगेश मिश्रा ,आरक्षक हृदयानंद कंवर, रमाकांत साहू, दिलीप पटेल, अनिल खाण्डे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.