कलार समाज आबादी के आधार पर सत्ता-संगठन में भागीदारी देने वालों के साथ

कलार समाज का परिवार मिलन समारोह रविवार को नगर में सम्पन्न हुआ । समाज के नेताओ ने आबादी के आधार पर सत्ता और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का संकल्प दोहराते हुए कलार समाज ने कई सियासी और सामाजिक मुद्दों एक स्वर में आवाज बुलंद की।

0 754

- Advertisement -

पिथौरा| कलार समाज का परिवार मिलन समारोह रविवार को नगर में सम्पन्न हुआ । समाज के नेताओ ने आबादी के आधार पर सत्ता और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का संकल्प दोहराते हुए कलार समाज ने कई सियासी और सामाजिक मुद्दों एक स्वर में आवाज बुलंद की।

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कलार परिवारों की एकजुटता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा और संस्कार के दम पर इस समाज ने परिवर्तनशील विकास की शुरुआत की है। समारोह को श्री यादव बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी समाजों को एकजुट होने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने समाज के पदाधिकारियों का ध्यान कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में खींचा, उन्होंने कहा कि समाज की ताकत से ही आज में कलार परिवारों का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर पा रही है।

  • – सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लेकर उसे मूर्तरूप देने से होगा समाज का विकास : संगीता
  • – सामाजिक एकजुटता से पूरे छत्तीसगढ़ में कलार समाज कर रहा है परिवर्तनशील विकास : द्वारिकाधीश

समारोह के विशेष अतिथि चंद्रशेखर शुक्ला ने विश्वास दिलाया कि कलार परिवारों के सम्मान में राज्य सरकार की मंशा मूर्तरूप ले रही है, इसी का परिणाम है कि अब राज्य स्थापना दिवस पर हर साल माता बहादुर कलारिन के नाम से राज्य अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने एकजुटता की सराहना करते हुए इसे प्रेरणास्पद बताया। कार्यक्रम और समाज के अध्यक्ष ईश्वर सिन्हा ने सामाजिक विकास के लिए छात्रावासों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि इससे हमारे समाज की नीव मजबूत होगी। उन्होंने कलार परिवार में मृत्युभोज पर पूर्णत: अंकुश लगाने कहा।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिन्हा, संयोजक नीरज गजेंद्र, संरक्षक भोजराम डड़सेना, निरंजन सिन्हा, छुरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, डा किशोर सिन्हा ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

पिथौरा के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने स्वागत भाषण देते हुए कौडिया और महासमुंद जिले में चल रहे सामाजिक क्रियाकलाप को बताया। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ डड़सेना ने किया।

समारोह में समाज की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष किरण सिन्हा, समाज के तरूण डड़सेना, मृत्युंजय कलार, रामदुलारी सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सीताराम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार डड़सेना, ओमनारायण, रमेश डड़सेना, दुलारी बाई सिन्हा, मंडलेश्वर शिवप्रसाद डड़सेना, राधेलाल सिन्हा, डूमनलाल सिन्हा, दानेश्वर प्रसाद, दीपक सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, पार्षद राजू सिन्हा, शैलेंद्र डड़सेना, नूतेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, ओम सिन्हा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रा प्रेरणा सिन्हा को बीएससी में गोल्ड मेडल और कराते में अंतराष्ट्रीय प्रदर्शन करने वाले वीरेंद्र डड़सेना को सम्मानित किया गया।

अनुदानों की घोषणा

सामाजिक भवनों के लिए अनुदानों की घोषणा भी की गई। इसमें विधायक द्वारिकाधीश यादव ने बुंदेली और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने सरकड़ा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कलार सामाजिक भवन में बोर खनन कराने का भरोसा दिलाया।

आदर्श विवाह की दिशा में बढ़े सामाजिक कदम

कलार समाज ने समारोह में दो जोड़ों का सामाजिक रीति-नीति के साथ आदर्श विवाह कराया। समाज के मंडलेश्वर शिवप्रसाद डड़सेना बसना और पुनीत सिन्हा पिथौरा ने दोनों जोड़ों को आदर्श विवाह के लिए प्रेरित किया। जिला और प्रदेश इकाई ने दोनों जोड़ों को अनुदान प्रदान किया।

पिथौरा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिकुमार डडसेना ,पोला राम डडसेना, राजेन्द्र सिन्हा, लीलाधर डडसेना, बहुर सिन्हा , महेन्द्र सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा , रतन डडसेना, ईश्वर पप्पू सिन्हा, मिलाप डडसेना, आत्मा पंकज डडसेना, योगेन्द्र डडसेना, चंद्रपाल डडसेना, नंद कुमार डडसेना परमेश्वर डडसेना , श्याम लाल डडसेना  का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.