राहुल गाँधी के हाथों भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारम्भ अवसर पर  भाजपा और  मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा देश को दो तरह के देश बनए जा रही है |

0 87

- Advertisement -

रायपुर| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारम्भ अवसर पर  भाजपा और  मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा देश को दो तरह के देश बनाए जा रही है |

साइंस कॉलेज में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राहुल गाँधी ने कहा कि कल मैंने लोकसभा में एक भाषण किया। मैंने कहा था कि हिंदुस्तान के सामने दो-तीन बड़ी चुनौतियां हैं। भाजपा और उसकी विचारधारा देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सबसे भयंकर यह है कि दो देश बनाए जा रहे हैं। एक- चुने हुए अरबपतियों का है। उसमें देश का जितना भी धन चाहते हैं वह मौजूद है। दूसरा गरीब देश है, जिसमें बहुसंख्यक जनता है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये चाहते हैं कि जिन लोगों ने देश बनाया उन्हें किनारे कर दिया जाए। कहा कि देश में केवल 100 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है। बीजेपी के लोग सोचते है गरीबों का देश है और गरीब शांत बैठा रहेगा, वह सोचते हैं कि गरीबों में शक्ति नहीं है। लेकिन देश का गरीब शांत नहीं बैठेगा।

साईंस कॉलेज स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर राहुल गांधी का गौर सिंग का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया

राहुल गांधी  ने  कहा- वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता। जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते है। हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है।

राहुल गांधी ने कहा हिंदुस्तान के अंदर इन्होंने नफरत फैला दी है। एक प्रदेश को दूसरी प्रदेश से लड़वाते, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़वाते है।

राहुल गांधी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया।

- Advertisement -

राहुल गांधी ने साईंस कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की।

इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा दिन है। हमने सच्चे लोककल्याणकारी राज्य बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। राहुलजी ने एक साल पहले चिंता जताई थी कि भूमिहीन मजदूरों को सहायता कैसे पहुंचाई जाए। और आज हमने उनके हाथों से साढ़े तीन लाख श्रमिकों के लिए भूमिहीन मजदूर योजना शुरू कर रहे है। इसमें सालाना 6 हजार रूपए हर मजदूर परिवार को मिलेगा।

भूपेश बघेल ने कहा राहुल हमेशा देश की अर्थ व्यवस्था की चिंता करते हैं। उनकी चिंता यह भी होती है कि आम जनता के जेब में पैसा जाए। उन्होंने हमसे भी यही कहा था कि लोगों को लगना चाहिए कि उनकी सरकार है। इसी उद्देश्य से हमारी सरकार ने काम किया, और बीते तीन सालों में ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की जेब में 91 हजार करोड़ रूपए पहुंचाए।

एक तरफ, देश में मंदी रही तो दूसरी तरफ केन्द्र की गलत नीतियों नोटबंदी, जीएसटी, और लॉकडाउन के कारण लोगों की जेबे खाली हो गई थी, लेकिन राहुलजी के निर्देश में छत्तीसगढ़ सरकार ने काम किया, और हमारे राज्य में कोई मंदी नहीं रही।

भूपेश बघेल ने कहा केन्द्र ने कई तरह के अड़ंगे लगाए, लेकिन हम तीन साल से 25 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीद रहे हैं। यही वजह रही कि प्रदेश में 30 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हो रही है। 22 लाख किसानों से हम इस साल एक करोड़ टन धान खरीद रहे हैं। प्रदेश का अन्नदाता खुश हैं।

भूपेश बघेल ने कहा देश में गाय के नाम पर राजनीति हो रही है  और छत्तीसगढ़ में हम 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख क्विंटल से अधिक गोबर खरीद रहे हैं। देश का 74 फीसदी लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदी की जा रही है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ यात्रा पर आने के लिए राहुल गांधी का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पार्लियामेंट में तीन मुद्दे उठाए उससे एक नई दिशा मिलेगी। सिंहदेव ने मंच से ही सीएम भूपेश बघेल को शादी की सालगिरह की भी शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.