बेटी पर हक को लेकर, वकील ने पत्नी और सास को मार डाला  

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी. बेटी पर हक को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था.  

0 125
Wp Channel Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी. बेटी पर हक को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था.

पुलिस के अनुसार वकील सौरभ उपाध्यायअपनी पत्नी मनीषा उपाध्याय से 2 साल से अलग रह रहा था। पत्नी, अपनी बेटी और मां के साथ मैंना बार के पीछे कालोनी में रह रही थी। बच्ची पर हक को लेकर दोनों का विवाद महिला आयोग में चल था. आज गुरुवार सुबह वकील अपनी पत्नी के घर आया और विवाद करने लगा.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सौरभ ने घर मे रखे रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. ये देख जब सास रमा पांडे बीच बचाव के लिए पहुंची तो उसके भी सिर पर रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी.

हमला इतना ताकतवर था कि इससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी. इसके बाद  सौरभ बच्ची को साथ लेकर सीधे डीडी नगर थाने जाने जाकर सरेंडर कर दिया.

घटना के संबंध में पश्चिम एएसपी डीसी पटेल ने मिडिया को बताया कि आपसी विवाद में युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या की है. घटना के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.