पिथौरा: 55 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले की पुलिस पिथौरा ने लाखागढ़ में 55 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है |

0 44

- Advertisement -

पिथौरा | महासमुंद जिले की पुलिस पिथौरा ने लाखागढ़ में 55 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है |

लाखागढ़ में महुआ शराब बनाकर बेचने की  सूचना पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी पंचगीर चैतराम कुर्रे उर्फ गब्बर पिता  सुकालूराम कुर्रे   निवासी वार्ड नंबर 11 लाखागढ़ में दबिश दी |

आरोपी के कब्जे एक हरा रंग की जार में  करीब 20  लीटर दो नग 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 10-10 लीटर, तीन नग 5 लीटर वाली पीला रंग की जरकिन में करीब 5-5 लीटर, कुल  55 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त किया गया|

- Advertisement -

आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया|

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक केसवराम कोसले ,सउनि सिकन्दर भोई प्रधान आरक्षक लक्ष्मण साहू, आरक्षक हीरालाल मिश्रा,मिहिर बिसी, महेन्द्र यदु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.