पिथौरा: घोघरा मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाला गाँव का विक्षिप्त युवक निकला

पिथौरा ब्लॉक के ग्राम घोघरा  में शुक्रवार की रात ग्राम के एक मंदिर में मूर्ति तोड़ फोड़ करने वाला ग्राम का ही एक विक्षिप्त युवक निकला।  बहरहाल मानसिक रूप से विक्षिप्त  राजेन्द्र बरिहा को उपचार हेतु भेजा जा रहा है।

0 333
Wp Channel Join Now

पिथौरा| पिथौरा ब्लॉक के ग्राम घोघरा  में शुक्रवार की रात ग्राम के एक मंदिर में मूर्ति तोड़ फोड़ करने वाला ग्राम का ही एक विक्षिप्त युवक निकला।  बहरहाल मानसिक रूप से विक्षिप्त  राजेन्द्र बरिहा को उपचार हेतु भेजा जा रहा है। एसडीएम पिथौरा ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह से  कायम है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 फ़रवरी की रात्रि को ग्राम घोघरा में स्थित जय ठाकुर देव  मूर्ति को कुदाली से क्षति पहुँचाई गयी थी।  इसकी सूचना मिलने पर गाँव वालों ने तुरंत बैठक  रखी।

बैठक में पता चला कि उक्त हरकत ग्राम के ही मानसिक विक्षिप्त युवक राजेन्द्र ने की है। इसके बाद गांव वाले और राजेन्द्र के परिवार द्वारा  अब मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है।  वही मूर्ति का भी निर्माण पूर्ववत करवाया जा रहा है ।

ग्राम के उपसरपंच लक्की साहू ने बताया कि उक्त मंदिर ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से बनाया गया है।इसके लिए जमीन का दान भी राजेन्द्र बरिहा के परिजनों ने दी थी। इस मंदिर का निर्माण पिछले वर्ष ही करवाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.