वन परिक्षेत्र अर्जुनी के सुकली में एक लाख के सागौन लट्ठे जब्त

वन परिक्षेत्र अर्जुनी के ग्राम सुकली में आज शुक्रवार की सुवह वन विभाग द्वारा एक ग्रामीण के घर दबिश देकर कोई एक लाख की स्वर्ण काष्ठ सागौन के लट्ठे जब्त किये गये है।

0 323

- Advertisement -

पिथौरा|   वन परिक्षेत्र अर्जुनी के ग्राम सुकली में आज शुक्रवार की सुवह वन विभाग द्वारा एक ग्रामीण के घर दबिश देकर कोई एक लाख की स्वर्ण काष्ठ सागौन के लट्ठे जब्त किये गये हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सन्तोष चौहान से मिली जानकारी के अनुसार  वन मंडल अधिकारी के. आर. बढाई  बलौदा बाजार के आदेशानुसार एवं उप वन मंडल अधिकारी विनोद ठाकुर कसडोल के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी संतोष चौहान के नेतृत्व में वन  परिक्षेत्र अर्जुनी के अंतर्गत ग्राम सुकली के राजकुमार पिता  मोहित राम जयसवाल के घर पर  दबिश दी गयी।

- Advertisement -

जिसमें सागौन प्रजाति के लट्ठे 22नग (0.302 घ.मी.)  लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख को जब्तकर पीओआर किया गया।बहरहाल जांच एवम आगे की कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में वन कर्मी भागीरथी सोनवानी, संतराम ठाकुर ,हरीसाहू, प्रवीण कुमार, तृप्ति जायसवाल, दीपक अग्रसर सुनीता पैकरा सुशील पैकरा ,प्रेमचंदलहरे, कृष्ण कुमार कुशवाहा, गिरजा पूनमचंद,नरोत्तम, रविंद्र कुमार पांडे,विमला मानिकपुरी, गुहाराम मानिकपुरी, भानु प्रताप, धर्म सिंह बरिहा, भागवत श्रीवास, राजेश्वर वर्मा, एवम  सुरक्षा श्रमिको का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.