कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में

पिथौरा नगर के बागबाहरा मुख्यमार्ग में जंघोरा नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लम्बी उछाल मारते हुए कोई 20 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी।

0 197

- Advertisement -

पिथौरा | पिथौरा नगर के बागबाहरा मुख्यमार्ग में जंघोरा नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लम्बी उछाल मारते हुए कोई 20 फीट नीचे एक खेत में जा गिरी। कार में सवार सभी 5 ग्राम जंघोरा निवासी बताया जा रहा है । कार में 4 से 5 बच्चे सवार थे सभी पांच लोगों को साधारण चोट बताई जा रही है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर रथ मेला घूमने जंघोरा से पिथौरा आ रही एक कार जघोरा नाला के समीप ही दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में सभी घायल हो गए।परन्तु किसी को भी गम्भीर चोट नही आई है।सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।घायलों में अजंली 25 वर्ष , हेमलता 18 वर्ष, वर्षा 19 वर्ष , ओम प्रकाश 22 वर्ष, तेज बाई , 25 वर्ष सभी जंघोरा गांव के निवासी है।दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो क्र CG 06 AB 9055 विद्युत मंडल के किसी कर्मी की बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.