लुंड्रा जनपद उपाध्यक्ष सहित 3 गिरफ्तार, मामला विधायक बृहस्पति के काफिले पर हमले का

बीती रात सरगुजा संभाग के रामानुजगंज  विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह के काफिले पर  हुए हमले के आरोप में पुलिस ने लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभद्र सिंह देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विधायक के काफिले के जवान सुदर्शन सिंह की शिकायत पर लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभ्रद सिंहदेव, संदीप रजक और धन्नो उरांव के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था।

0 214

- Advertisement -

deshdigital

अंबिकापुर । बीती रात सरगुजा संभाग के रामानुजगंज  विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह के काफिले पर  हुए हमले के आरोप में पुलिस ने लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभद्र सिंह देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विधायक के काफिले के जवान सुदर्शन सिंह की शिकायत पर लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभ्रद सिंहदेव, संदीप रजक और धन्नो उरांव के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था।

इस हमले में  विधायक बृहस्पति सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं | उन्होंने   कहा  कि राजनीतिक विद्वेष की वजह से उन पर हमला किया गया है। पिछले दिनों उन्होंने अंबिकापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा की थी और उनके कामकाज को बेहतर बताया था। उन पर हमले का यही कारण हो सकता है।

- Advertisement -

अंबिकापुर कोतवाली टीआई अनूप एक्का के मुताबिक   लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन उर्फ वीरभ्रद सिंहदेव, संदीप रजक और धन्नो उरांव को आज उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

बता दें शनिवार रात को विधायक बृहस्पति सिंह अंबिकापुर के प्रवास पर थे,उनके पीछे फॉलो वाहन धीरे-धीरे आ रहा था। फॉलो वाहन जैसे ही अंबिकापुर नगर के समीप संजय पार्क के पास पहुंचा पीछे  से  फोर्ड कार वाहन के चालक ने ओवरटेक करते हुए लरंग साय चौराहे पर अपनी गाड़ी को सामने लाकर फॉलो वाहन में शामिल जवानों से दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं फॉलो वाहन  का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना के बाद विधायक बृहस्पति सिंह मौके पर पहुंचे और उसके बाद पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक अमित कांबले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।विधायक रात में ही कोतवाली थाना पहुंचे थे |

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.