सहकर्मी महिला होमगार्ड से मेलजोल से नाराज परिजनों ने की एसआई दीपेंद्र की हत्या

होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड के घर आने जाने से नाराज परिजनों ने  एसआई दीपेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी | पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | एसआई 25 अक्टूबर की रात से लापता था |

0 73
Wp Channel Join Now

बैकुन्ठपुर । कोरिया होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड के घर आने जाने से नाराज परिजनों ने  एसआई दीपेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी | पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | एसआई 25 अक्टूबर की रात से लापता था |

कोरिया  एस पी संतोष सिंह ने बताया कि नगर सेना होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ एसआई दीपेंद्र सिंह 25 तारीख की रात से लापता थे| कल सोस इलाके में एसआई की लाश मिली थी। आरोपियों ने शव को पत्थर से बांध कर नदी में फेक दिया था।

बताया गया की होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड के घर  एसआई दीपेंद्र सिंह का आना जाना लगा रहता था, जिसके कारण महिला के परिवार वाले नाराज थे। 25 अक्टूबर को भी दीपेंद्र वहां पहुंचा था |

11 बजे रात वह जब घर से बाहर निकला तो चारों आरोपियों क्रमशः विकास कुमार, मथ्रूराम, सुशील, संदीप मिंज ने  डंडे  से मारपीट कर सिर पर  चोट पहुँचाकर हत्या कर दी |

लाश  को छिपाने के  मृतक की  मोटर सायकल में लादकर सोस जंगल होते हुए उपरोक्त चारों आरोपी हथनीनदाह गेज नदी में ले जाकर नाइलोन की रस्सी से पत्थर से बांधकर  शव  और उसके मोबाईल को वहीं नदी में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना की जांच में मृतक के मोबाईल लोकेशन ग्राम सोस का मिला था।   होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड ने अपने कमाण्डेट को बताया था कि  25 अक्टूबर  को उसके घर मृतक दीपेन्द्र सिंह उससे मिलने कुछ काम से आया था तथा उस दिन उसके घर पर रिश्तेदार मौजूद थे| इस सूचना पर थाना बैकुण्ठपुर में संदिग्धों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तब उन्होंने बताया कि दीपेन्द्र  हमेशा घर पर आता-जाता था, जिससे वे  नाराज रहते थे। उन्होंने प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.