देवर और भाभी ने एक साथ फांसी लगाई

देवर और भाभी ने एक साथ एक पेड़ में फांसी लगा जान दे दी | देवर का 2 बच्चों की माँ भाभी से प्रेम सम्बन्ध था| पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

0 58

- Advertisement -

सूरजपुर|  छत्तीसगढ़  के  सूरजपुर जिले में देवर और भाभी ने एक साथ एक पेड़ में फांसी लगा जान दे दी | देवर का 2 बच्चों की माँ भाभी से प्रेम सम्बन्ध था| पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

घटना सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है | बताया गया कि यहाँ के 22 वर्षीय शिवा सिंह का अपनी 32 वर्षीय भाभी अनिता सिंह से प्रेम सम्बन्ध था | अपने देवर   से 10 साल बड़ी अनिता दो बच्चों की मां थी |

- Advertisement -

गाँव में  इसकी चर्चा  होने लगी थी और परिजनों को भी इसकी जानकारी लग गई थी|

अनिता रविवार की रात घर से निकली थी | सोमवार सुबह इन दोनों की लाश पेड़ पर फंदे पर देख परिजनों को जानकारी दी गई |

परिजनों की सूचना पर  पुलिस  पहुंची और मामला  दर्ज किया | पुलिस के मुताबिक  मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली |मामले में विवेचना की जा रही है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.