बहन के प्रेमी को चेतावनी, जान की कीमत देकर चुकानी पड़ी

बहन के प्रेमी को बहन से बात न करने की चेतावनी देना जान की कीमत देकर चुकानी पड़ी | बहन के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर पीट पीटकर जान ले ली |

0 68

- Advertisement -

रायगढ़| बहन के प्रेमी को बहन से बात न करने की चेतावनी देना जान की कीमत देकर चुकानी पड़ी | बहन के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर पीट पीटकर जान ले ली | घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना इलाके की है | पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के खरसिया थाना इलाके के ग्राम  गौरपार निवासी युवक की बहन का खम्हार निवासी केवल राठिया से प्रेम सम्बन्ध था | होली के दिन उसकी बहन अपने प्रेमी से फ़ोन पर बात कर रही थी |

- Advertisement -

इसे देख अपनी बहन से उक्त युवक के बारे में जानकारी ली | फिर वह उक्त युवक के गाँव खम्हर जा पहुंचा | उसने केवल राठिया नामक  युवक को को बहन से दुबारा बात नहीं करने की चेतावनी दी।

केवल राठिया ने उससे प्रेम संबंध का हवाला देते  उससे बात करते रहने पर डट गया | इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया | केवल राठिया के सम्रथन में गाँव के उसके कुछ दोस्त भी सामने आ गये | फिर उन सबने मिलकर युवती के भाई की पिटाई शुरू कर दी| पिटाई से उसकी मौत हो गई |

हत्या की सूचना पर पुलिस खम्हार पहुंची  और घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | पकड़े गए युवकों में मुख्य आरोपी केवल राठिया के साथ उसका दोस्त कमलेश्वर राठिया भी शामिल  है | फरार 3 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है | पुलिस मामले की विवेचना कर रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.