सूरजपुर दोहरी हत्या: अवैध सम्बंध,पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला

सरगुजा के सूरजपुर जिले में  एक महिला और उसके पड़ोसी की हत्या अवैध सम्बंध का नतीजा निकला | हत्यारा महिला का पति निकला| आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

0 76

- Advertisement -

सूरजपुर| सरगुजा के सूरजपुर जिले में  एक महिला और उसके पड़ोसी की हत्या अवैध सम्बंध का नतीजा निकला | हत्यारा महिला का पति निकला| आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सरगुजा के सूरजपुर जिले में  शुक्रवार को जोबगा गांव में एक महिला और एक व्यक्ति की हत्या से  दहशत फैल गयी थी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने मृतिका धनसो बाई और  पड़ोस में रहने वाले  शिवप्रसाद  की हत्या की जांच शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

पुलिस  ने बताया  कि लाशें घर के बाहर खाट पर पड़ी हुई थीं। दोनों के सर पर डंडे से वार कर हत्या की गई थी।  जाँच में   डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई |

पुलिस को मृतिका के पति सुखलाल पर पूछताछ के दौरान ही शक हो गया था, क्योंकि उसके जवाब गोलमोल थे और विश्वास करने लायक नही थे।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मृतिका के पति सुखलाल ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे उसकी पत्नी के चरित्र पर आपत्ति थी।

पुलिस ने आरोपी पति के हवाले से बताया कि मृतिका धनसो बाई के साथ पड़ोस के मृतक शिवप्रसाद से अवैध सम्बंध थे। इसी वजह से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मार डाला, फिर शिवप्रसाद के घर पहुंचा। बाहर खाट में सो रहे शिवप्रसाद के सर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.