20 साल की किरायेदार से 45 साल के मकान मालिक को हुआ प्यार, पत्नी ने भिजवाया जेल

राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल 45 साल के एक अधेड़ मकान मालिक को 20 साल की एक किरायेदार से प्यार हो गया।

0 250

- Advertisement -

पटना| राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल 45 साल के एक अधेड़ मकान मालिक को 20 साल की एक किरायेदार से प्यार हो गया। इस रिश्ते की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने में लिखित शिकायत कर पति को जेल भिजवा दिया।

मामला पटना के पुनपुन थाने का है। यहां कामेश्वर सिंह चौक निवासी अधेड़ रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रंजीत कुमार के ऊपर आरोप है कि 20 साल की किरायेदार के साथ उसका अवैध संबंध है। इसे लेकर उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -

महिला ने बताया कि उनके घर में 20 साल की एक लड़की किराये पर रहती थी। जिसके साथ उनके पति का अवैध रिश्ता था। वे लोग काफी मना करते थे लेकिन पति नहीं मान रहा था।

पत्नी ने बताया कि अपने संबंध को जायज साबित करने के लिए आरोपी रंजीत ने गोदनामा बनवा लिया। इसके बाद पत्नी ने शनिवार को पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर लड़की के स्वजन उसे किराए के घर से वापस ले गए। जानकारी के मुताबिक पुनपुन के कामेश्वर सिंह चौक के पास रहने वाले रंजीत कुमार (45) के तीन पुत्र हैं। उनमें से एक पुत्र की शादी भी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.