छत्तीसगढ़ में 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण

छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में अब तक लक्ष्य का 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है. अब तक 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है.

0 63
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में अब तक लक्ष्य का 89 प्रतिशत बोनी पूर्ण हो चुका है. अब तक 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है.  इस सीजन में राज्य सरकार द्वारा 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों के बोनी का लक्ष्य रखा गया है.

वहीं अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 8 लाख 81 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण किए गए हैं, जो कि राज्य में बीज की मांग का 90 प्रतिशत है. गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज की कुल मांग 9 लाख 78 हजार क्विंटल है, इसके विरूद्ध 9 लाख 78 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज भण्डारण किया जा चुका है, जो कि बीज मांग का 97 प्रतिशत है.

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 07 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है.

छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है. 05 अगस्त 2024 की स्थिति में किसानों को 11 लाख 14 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत है. वितरित किए गए उर्वरक में 5 लाख 36 हजार 84 मीट्रिक टन यूरिया, 2 लाख 49 हजार 740 मीट्रिक टन डीएपी, एक लाख 38 हजार 652 मीट्रिक टन एनपीके, 47 हजार 741 मीट्रिक टन पोटाश तथा एक लाख 42 हजार 83 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण शामिल है. (dprcg )

Leave A Reply

Your email address will not be published.