प्रेमिका के एसिड हमले से प्रेमी की मौत   

0 51

- Advertisement -

आगरा | यूपी के आगरा  में लिव इन में रह रहे प्रेमिका ने अपने प्रेमी  पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है।   बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मिडिया रिपोर्ट  के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे।

- Advertisement -

बताया गया की प्रेमी लड़के के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी  प्रेमिका काफी नाराज हो गई थी। प्रेमी  गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी प्रेमिका  ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया।

मरम्मत करने के दौरान प्रेमिका  ने  अपने प्रेमी  पर तेजाब से हमला कर दिया।

प्रेमिका  की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.