भिंड में गिरी 150 साल पुरानी जेल की दीवारें

तेज बारिश के कारण मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह 150 साल पुरानी जेल की दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि हादसे में 21 कैदी घायल हो गए

0 36

- Advertisement -

भिंड। तेज बारिश के कारण मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार सुबह 150 साल पुरानी जेल की दीवारें भरभराकर गिर गईं। बताया जा रहा है कि हादसे में 21 कैदी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। दोनों कैदियों को ग्वालियर रेफर किया गया। दीवारे ढहने के इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।

कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जेलर ओपी पांडेय ने बताया कि हादसा सुबह 5:10 पर हुआ। एक सिपाही ने देखा कि बैरक नंबर 7 का प्लास्टर गिर रहा है। उसने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बाकी सिपाहियों को इकट्ठा किया। जैसे ही बैरक खोलना शुरू किया तो बैरक नंबर 7 पूरी तरह गिर गया। इसके बाद बैरक नंबर 2 की दीवारें भी गिर गईं।

- Advertisement -

जेलर ने बताया कि दीवारें गिरने से करीब 21 कैदी उसके नीचे दब गए। जैसे-तैसे सभी सिपाहियों को बैरक नंबर 8 में शिफ्ट किया गया। हादसे के वक्त बैरक नंबर 7 में 64 कैदी थे, जबकि जेल में कुल 255 कैदी हैं। जेलर ने बताया कि कुछ दिनों से जेल में पानी टपक रहा था। चार दिन पहले पीडब्ल्युडी विभाग को इसकी मरम्मत के लिए पत्र भी लिखा था। लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेल में इस तरह की पहले भी मरम्मत हो चुकी है। जेलर ने किसी कैजुअलटी से साफ इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस जेल की जगह नई जेल का प्रस्ताव किया गया था। साल 2008 से नई जेल बन रही है। इसे 2018 तक तैयार हो जाना था, लेकिन अभी तक नहीं हुई। इस बीच के भिंड जिले में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। 15 साल के बच्चे की मां 5 हजार के लिए दिव्यांग से नकली शादी करने को तैयार हो गई। जबकि, पूरी शादी के नाम पर 90 हजार ठगे गए। शादी में वरमाला, आशीर्वाद जैसी सभी रस्मे हुईं।

महिला शादी वाली रात दुल्हन के जोड़े में ही साथियों के साथ भागने की फिराक में थी। लेकिन, गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गोरमी थाना क्षेत्र के कचनाव रोड पर रहने वाला सोनू जैन एक पैर से विकलांग है। विकलांगता के कारण सोनू की शादी नहीं हो पा रही थी। सोनू शादी के लिए कई लोगों से संपर्क कर चुका था। इस दौरान उसकी मुलाकात ग्वालियर के समाधिया कॉलोनी में रहने वाले उदल खटीक से हुई। ऊदल ने शादी में एक लाख रुपए खर्च होने की बात कही और उसकी मुलाकात एक महिला से कराई। इसके बाद दोनों की शादी हो गई और रात में ही महिला ने ये कांड कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.