विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में भाजपा का परचम, पंजाब में आप

देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर राज्यों में शुरूआती रुझानों में आगे देखी गई, जबकि आम आदमी पार्टी  (आप ) ने पंजाब में शुरूआती बढ़त बनाई है।

0 49

- Advertisement -

नई दिल्ली | देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर राज्यों में शुरूआती रुझानों में आगे देखी गई, जबकि आम आदमी पार्टी  (आप ) ने पंजाब में शुरूआती बढ़त बनाई है।

यूपी विधानसभा में भाजपा 241 सीटों पर और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) 103 सीटों पर आगे चल रही है।   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।

पंजाब में बहुकोणीय मुकाबले के बीच गुरुवार को शुरूआती बढ़त ने संकेत दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) पारंपरिक पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को पीछे छोड़ते हुए राज्य में शानदार पहली जीत की ओर बढ़ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के शुरूआती रुझानों में चमकौर साहिब सीट से आगे चल रहे हैं। हालांकि, वह एक अन्य सीट भदौर से पीछे चल रहे हैं।

- Advertisement -

 उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में कांग्रेस उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब लाल कुआं निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 7,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

गोवा  भारतीय चुनाव आयोग के सुबह 11 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शुरू में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मेश सगलानी से पीछे चल रहे थे और अब चार दौर की मतगणना के बाद सांकेलिम विधानसभा सीट से 605 मतों से आगे चल रहे हैं। क्यूपेम विधानसभा सीट पर अल्टोन डी’कोस्टा को 2,800 मतों से हार का सामना करना पड़ा।

 मणिपुर  में  राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा नौ सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस चार सीटों पर और जनता दल (यूनाइटेड) तीन सीटों पर आगे चल रही है।

असम के माजुली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.