चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री

चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि "कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।"

0 31
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली |  चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि “कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।”

इधर इस नियुक्ति पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा ,चरणजीत सिंह चन्नी मेरे छोटे भाई है। मैं हाईकमान के फ़ैसले का स्वागत करता हूं। मैं आज भी ताकतवर नेता हूं और कल भी रहूंगा|

बता दें इसके पहले पंजाब के नये मुख्यमंत्री के रूप में सुखज़िन्दर रंधावा का नाम लिया जा रहा था |

कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने कहा था ,सभी विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान के सामने सुखजिंदर रंधावा को मुख्यमंत्री के लिए नामित किया है। वे मुख्यमंत्री बनेंगे|

बता दें इसके पहले पंजाब के नये मुख्यमंत्री के रूप में सुखज़िन्दर रंधावा का नाम लिया जा रहा था | हालाकि  सुखज़िन्दर रंधावा ने मिडिया से कहा था , अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। अभी आप सब को 2-3 घंटे इंतजार करना होगा|

चरणजीत सिंह चन्नी दलित सिख हैं |  इससे पहले 1 दलित विधायक के उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति की बात सामने आई थी |

शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में अम्बिका सोनी का नाम आने के बाद उन्होंने कहा था , मैंने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए मना कर दिया है और उन्हें कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा कोई सिख होना चाहिए|

राजनीतिक जानकारों के  कांग्रेस ने एक तीर से दो शिकार किये हैँ। सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री बनना था और सुखजिंदर ने साथ दिया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदला, पर  इन दोनों को नहीं बनाया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.