छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव 16 अप्रैल से

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव 16  अप्रैल से शुरू होंगे | चार चरणों में यह चुनाव 22 अप्रैल तक चलेगा |   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर  के बीच  होगा।| प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई की मौजूदगी में बैठक के बाद यह फैसला लिया गया |

0 352
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संगठन चुनाव 16  अप्रैल से शुरू होंगे | चार चरणों में यह चुनाव 22 अप्रैल तक चलेगा |   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर  के बीच  होगा।| प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई की मौजूदगी में बैठक के बाद यह फैसला लिया गया |

फैसले के मुताबिक प्रथम चरण में विशेष सदस्यता अभियान 5 रुपये प्रति सदस्य- 1 नवंबर से 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभिक सदस्यों की सूची प्रकाशित की जाएगी जिन्होंने 31 मार्च 2022 तक 5 रुपये का भुगतान किया हो।

चुनाव में भाग लेने के लिए योग्य प्रतियोगियों की सूची 1 से 15 अप्रैल 2022 तक प्रकाशित की जाएगी। अध्यक्ष और प्राथमिक समितियों की कार्यकारिणी और ब्लॉक कमेटियों का चुनाव, ब्लॉक कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणी कमेटी तथा पीसीसी के एक सदस्य का चुनाव- 16 अप्रैल से 31 मई 2022 के मध्य होगा।

दूसरे  चरण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव – 1 जून से 20 जुलाई 2022 क मध्य होगा।

तीसरे  चरण में पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा-पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का चुनाव -21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के मध्य होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव -21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 के मध्य होगा।

चौथे  चरण में एआईसीसी द्वारा कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और अन्य निकायों का चुनाव- सितंबर/अक्टूबर 2022 माह में प्लेनरी सत्र के दौरान होगा। इसकी तिथियां बाद में घोषित की जायेंगी।

बैठक में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई, सीएम  भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सहायक निर्वाचन अधिकारी नीरज बसोई, एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के विशाल मीणा की उपस्थिति में हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.