ओडिशा : भाजपा MLA , BDO पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार

ओडिशा के देवगढ़ जिले के एक विकास खंड अधिकारी (BDO) पर साथियों समेत जानलेवा हमला के आरोप में भाजपा MLA सुभाष चंद्र पाणिग्रही को कल रविवार को भुवनेश्वर स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया ।

0 85

- Advertisement -

भुवनेश्वर | ओडिशा के देवगढ़ जिले के एक विकास खंड अधिकारी (BDO) पर साथियों समेत जानलेवा हमला के आरोप में भाजपा MLA सुभाष चंद्र पाणिग्रही को कल रविवार को भुवनेश्वर स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया । पाणिग्रही के दो सहयोगियों अकालू ढाल और कुमारमणि साहू को भी शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
देवगढ़ जिले के तिलीबनी BDO कृष्णचंद्र दलपति की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार को भालियागुड़ा गांव में भाजपा MLA ने अपने करीब 10 सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद BDO ने DM से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक BDO ने अपनी शिकायत में बताया, भाजपा MLA ने BDO कार्यालय के पास उन पर हमला किया था, क्योंकि किसी सरकारी काम में व्यस्त होने के कारण वह उन्हें वहां पर नहीं मिल सके थे।
शिकायत के मुताबिक, विधायक व उनके सहयोगियों ने लात-घूसों से BDO पर हमला किया। इस हमले में उन्हें कई चोटे आई हैं।
वहीँ भाजपा MLA ने भी BDO के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि उनके साथ अभद्रता की गई।
मामले में देवगढ़ एसपी ने बताया कि भाजपा विधायक और BDO की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इधर बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि सरकारी अधिकारियों पर हमला करना और धमकाना ओडिशा के भाजपा जन प्रतिनिधियों की आदत बन गई है और उनकी हिंसा की निंदा करने के बजाय उनकी रक्षा करना ओडिशा भाजपा की आदत बन गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.