छठी बार शादी की तैयारी, यूपी के पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा के मंटोला पुलिस स्टेशन में यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी तीसरी पत्नी नगमा ने छठी बार शादी करने की तैयारी के लिए मामला दर्ज करवाया है।

0 47
Wp Channel Join Now

आगरा | आगरा के मंटोला पुलिस स्टेशन में यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उनकी तीसरी पत्नी नगमा ने छठी बार शादी करने की तैयारी के लिए मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने चौधरी बशीर पर मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम, 2019 पर अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 3 आईपीसी की धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

नगमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है |

पूर्व मंत्री की तीसरी पत्नी नगमा ने मीडिया को बताया कि  उसने  नवंबर 2012 में बशीर से शादी की थी| चौधरी बशीर से उसके  दो बेटे हैं| उसे 23 जुलाई को पता चला कि चौधरी छठी बार शाइस्ता नाम की लड़की से शादी करने जा रहे हैं|

नगमा का आरोप है कि वह बशीर के छठवें निकाह की जानकारी मिलने पर ससुराल गई थीं, जहां पूर्व मंत्री ने गाली-गलौज करने के बाद तीन तलाक बोलकर उन्हें भगा दिया|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.