नीलांचल द्वारा कराते पदक विजेता सम्मानित, देखें VIDEO

नीलांचल सेवा समिति ने कराते में पदक हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा  के खिलाडियों को सम्मानित किया | नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री संपत अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह , शाल- श्रीफल भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया |

0 150

- Advertisement -

बसना | नीलांचल सेवा समिति ने कराते में पदक हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा  के खिलाडियों को सम्मानित किया | नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री संपत अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह , शाल- श्रीफल भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया | उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें विशाखापटनम् में आयोजित 5 वें  इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप और विगत 8- जनवरी को  स्वर्ण भारती इंदौर स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें 10 देशों से लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया| जिसमें भारत प्रथम स्थान पर रहा |

इसमें छत्तीसगढ़ के 42 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें 7 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 12 ब्रान्ज मेडल कुल 21 मेडल छत्तीसगढ़  के खिलाड़ियों  ने हासिल किये |

छत्तीसगढ़ के इन खिलाडियों में बसना विधानसभा क्षेत्र के निवासी कई खिलाडी शामिल हैं |

- Advertisement -

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री संपत अग्रवाल जी के द्वारा उक्त विजेता खिलाड़ियों को मोमेन्टो एवं शाल -श्रीफल से भेंटकर सम्मानित किया,  उनका हौसला बढ़ाया | उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सम्मानित खिलाडियों में स्वर्ण पदक विजेता  खिलेश बरीहा, केदारनाथ दीवान, हमराज साहू,  जगन्नाथ साहू .मीरा पण्डा, संजय जगत और गजेन्द्र मेहेर । इसी तरह रजत पदक विजेता नन्दिनी नायक, और जीया ध्रुव, कांस्य पदक विजेता  बीरेन्द्र डडसेना, योगेश्वरी, सरोजनी ,नोनीबाई, गामिनी सिदार, रुकमणी रौतिया, रोशनी चौहान, सुरेखा डहरीया, युक्ती साहू, रिताजली सुना, प्रियंका साहू,  कमलेश साहू हैं |

देखें VIDEO

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.